★ खामोश रातें ★
दोस्तों, आज की मेरी यह कविता 'खामोश रातें' उस जज्बात को समर्पित है, जिसे शब्दों से ज्यादा दिल की धड़कनें समझती हैं। अक्सर मोहब्बत में एक ऐसा पड़ाव आता है, जहाँ शोर से ज्यादा खामोशी की अहमियत बढ़ जाती है। यह कविता उन रातों के नाम है, जहाँ दो रूहें पास होकर भी खामोश रहती हैं, लेकिन उनके दिल एक-दूसरे से बहुत कुछ कह रहे होते हैं। यह इश्क की उस पहली दीवानगी का सफर है, जहाँ सब्र का बांध टूटता है और सुकून की तलाश पूरी होती है। 'खामोश रातें' केवल एक वक्त नहीं, बल्कि एक अहसास है जो हमें बताता है कि कभी-कभी खामोशी ही प्यार की सबसे बड़ी इबादत बन जाती है...!
𝀈𝀈𝀈🌠𝀈𝀈𝀈
वो रातें खामोश सी थीं,
मोहब्बत की पनाहों में थीं,
घबराहट के बादल छाए थे,
और दिल के दरवाज़े पर,
इश्क की पहली दस्तक हो रही थी...!
उनके आँखों का वो गहरा चमक,
इश्क बयां कर रहा था,
चेहरे पर छाया था उत्सुकता,
हाथों में एक-दूजे का हाथ था,
धड़कनें बेतहाशा शोर मचा रहा था...!
मैं अपनी खामोशी की चादर ओढ़कर,
बेचैन धड़कन को चुप करा रही थी,
और वो इश्क में डूबा जा रहा था,
उसका वो मासूम सा चेहरा,
मेरे बरसों के सब्र को तोड़े जा रहा था...!
कैसी जादुई रात थी वो,
जो दो रूहों को इश्क सिखा रही थी,
सारे गम भूल, ज़माने से दूर,
मैं बस उसकी होने लगी थी...!
इश्क खूबसूरत है तब समझ आई,
जब उसकी बाहों में सुकून मिलने लगी,
हर लम्हा अब एक इबादत सा है,
जब से वो मेरे सबसे करीब है...!
थोड़ा पागल सा है,
थोड़ा दीवानों सा है,
मगर उसकी इसी दीवानियत पे,
मैं खुद को पूरी तरह खोती चली गई,
आहिस्ता-आहिस्ता उसकी होती चली गई...!
𝀈𝀈𝀈🌠𝀈𝀈𝀈आपकी अपनी 🌹
अहसास डायरी 📕
मेरी बाकी कविताएँ पढ़ने के लिए [यहाँ क्लिक करें]।
कुछ अनकहे सवाल (आपका नजरिया):-
इस कविता को लिखने के बाद, मेरे मन में पाठकों के लिए कुछ सवाल हैं:-
● आपके लिए प्यार क्या है खामोश रातों का सुकून या दिल का शोर ?
● क्या आप मानते हैं कि आँखें जुबां से ज़्यादा इश्क बयां करती हैं ?
● पार्टनर का 'पागलपन' अच्छा लगता है या उसकी 'सादगी' ?
● क्या किसी की खातिर खुद को खो देना ही असली मोहब्बत है ?
● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करें।
अगर आप मेरी पुरानी कविता पढ़ना चाहते हैं, तो [यहाँ क्लिक करें]।
निष्कर्ष (Conclusion):-
अंत में, 'खामोश रातें' बस एक कविता नहीं, बल्कि उस सुकून की दास्तान है जो हमें तब मिलता है जब हम किसी के साथ पूरी तरह जुड़ जाते हैं। प्यार का मतलब हमेशा शोर मचाना या बहुत कुछ कहना नहीं होता; कभी-कभी दो लोगों का साथ बैठकर बस खामोशी को महसूस करना ही, उस रिश्ते की सबसे बड़ी खूबसूरती होती है। यह कविता हमें यह एहसास कराती है कि जब कोई अपना हमारे साथ होता है, तो हर रात एक इबादत जैसी पावन बन जाती है। उम्मीद है कि यह कविता पढ़कर आप भी अपने उन खास पलों को फिर से महसूस कर पाएंगे, जो शब्दों से परे केवल अहसासों की भाषा समझते हैं।


3 Comments
♥️
ReplyDeleteFull of feelings 😍lovely
ReplyDelete🥰
ReplyDeleteशब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌