★ अधूरा सफर ★
( एक अधूरी दोस्ती के नाम )
सुनो मेरी सबसे प्यारी सहेली,
आज बहुत दिनों बाद,
पुरानी गैलरी देख रही थी,
हमारी वो स्कूल वाली फोटो मिली,
जिसमें हम दोनों ने एक-दूसरे का,
हाथ कसकर पकड़ा हुआ था,
उस वक्त लगा था कि,
ये हाथ कभी नहीं छूटेगा...!
पर देखो, 12 साल का वो सफर,
आज एक "I am busy" के,
मैसेज पर सिमट गया है,
मुझे पता है तेरी दुनिया बड़ी हो गई है,
नए लोग हैं, नई जिम्मेदारियां हैं,
वो सहेली जो तेरी सांसों की,
आहट से तेरी मूड पहचान लेती थी,
हम तो हर बात शेयर करते थे न,
आज मेरे पास बातें तो बहुत हैं,
पर शायद अब तेरे पास,
उसे सुनने वाला वो 'पुराना दिल' नहीं रहा...!
आज तुझे मेरी हाल पूछने के लिए,
भी वक्त निकालना पड़ता है,
ऐसा लगता है जैसे,
मैं आज भी उसी पुरानी बेंच पर,
तेरी इंतज़ार कर रही हूँ,
और तुम बहुत आगे निकल गई हो,
शिकायत नहीं है तुझसे,
बस एक कसक है,
कि मैं आज भी वही,
पुरानी बातें दोहराती हूँ,
तेरी एक 'Hi' के इंतज़ार में,
मैं अपना पूरा दिन बिताती हूँ...!
अब पहले जैसी बात नहीं,
अब वो अपनापन मर गया है,
शायद मेरे हिस्से का प्यार,
किसी और महफ़िल में उतर गया है,
दुख तो ये है कि तू अपनी ही,
सबसे पुरानी सहेली से दूर हो गई,
मुझमें अब शिकायत नहीं,
बस एक गहरी सी ख़ामोशी है,
हमने ही तो बनाया था,
अपनी यादों का रास्ता,
बारह सालों की वो बातें,
वो खिलखिलाती हंसी,
तू सिर्फ सहेली नहीं,
मेरी रूह में थी बसी...!
मेरी हर बात सबसे पहले,
तुझे ही बताती थी,
वो मेरी और तेरी,
एक प्यारी सी कहानी थी,
बिना कहे मेरा चेहरा तू,
पढ़ लिया करती थी,
मेरी हर मुश्किल से तू,
अकेले लड़ लिया करती थी,
पर अब वक्त ने ऐसा मोड़ लिया है,
शायद जिम्मेदारियों ने तुझे,
हर तरफ से घेर लिया है,
तू बिजी है इतनी कि,
अब हाल भी नहीं पूछती,
मेरी खामोशी अब तुझे,
पहले की तरह नहीं चुभती...!
वो घंटों का फोन,
वो बेमतलब की बातें,
अब बस याद बन कर रह गईं वो बातें,
अब पहले जैसी बात हमारे बीच नहीं रही,
शायद तू अब पहले वाली,
मेरी दोस्त नहीं रही,
भीड़ में होकर भी तू कहीं खो गई है,
हमारी दोस्ती अब कितनी,
चुपचाप सी हो गई है,
दुआ है कि तुझे फिर से,
वो पुरानी वक्त याद आए,
खुश रहना अपनी नई दुनिया में,
तेरी वही पुरानी दोस्त आशु...!
🌸 शुक्रिया 🌸
आपकी अपनी 🌹
Ahasas Dayri 📕
● क्या नई जिम्मेदारियां और नये लोग पुराने दोस्तों की जगह ले लेते हैं ?
● क्या सच में कोई इतना बिजी हो सकता है कि 12 साल पुरानी दोस्ती के लिए 2 मिनट का वक्त ना मिले ?
● जब आपकी सबसे पक्की दोस्त आपकी खामोशी पढ़ना बंद कर दे, तो क्या उस रिश्ते को खींचना चाहिए या उसे वहीं छोड़ देना चाहिए ?
● नीचे कमेंट में अपने उस 'बिजी' दोस्त को टैग करें या अपनी एहसास साझा करें ?








1 Comments
Heart touching do dosto ki beautiful but sad moments.bahut hi sundar likha gya hai feeling ko 🙏
ReplyDeleteशब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌