🌧️ रिमझिम बारिश 🌧️
रिमझिम रिमझिम बारिश आई,
ठंडी ठंडी हवा है लाई,
देखो छत पर लताएँ खड़ी हैं,
देखो कितनी हरी भरी है...!
टप टप टप पानी बरसे,
झूम रहे सब घर के परदे,
नन्हें फूल अब भीग रहे है,
पत्तों के पीछे छिप रहे हैं...!
हरे पत्ते ने किया है स्नान,
झूम रहे सब होकर मगन,
गुलाबी कलिया खिलखिला रहीं हैं,
मिट्टी की खुशबू महकने लगी है...!
मस्ती का है देखों मौसम,
चलो निकालो कागज की नाव,
बारिश का हम लुफ्त उठाए,
मम्मी चाय पकोड़े मिल जाए अभी,
मजा आ जायेगा हम सबको तभी...!🤗
🌸 शुक्रिया 🌸
आपकी अपनी 🌹
Ahasas Dayri 📕
● आपको बारिश का मौसम कैसा लगता है ?
● बारिश में आपको चाय-पकोड़े पसंद हैं या कुछ और ?
● क्या आपने भी बचपन में कागज़ की नाव चलाई है ?
● आपको इस कविता की कौन सी लाइन सबसे अच्छी लगी ?
● इस सुहाने मौसम के लिए एक प्यारा सा इमोजी (जैसे: 🌧️, ☕, ⛵) कमेंट करें।






3 Comments
I love rain 🌧
ReplyDeleteRain my favorite 🌧
ReplyDeleteAaj mere shahr me barish hua
ReplyDeleteशब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌