__________________________ अगले जन्म मैं तुम्हारें लिए आऊंगी

अगले जन्म मैं तुम्हारें लिए आऊंगी

 ★ अगले जन्म मैं तुम्हारें लिए आऊंगी ★

दोस्तों, आज की मेरी यह कविता 'अगले जन्म में तुम्हारे लिए आऊँगी' एक सच्चे लेकिन अधूरे प्यार के बारे में है। ज़िंदगी में कई बार ऐसा होता है जब हम किसी से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन किस्मत या मजबूरियों की वजह से वो हमें मिल नहीं पाता।

इस कविता में मैंने बहुत ही आसान शब्दों में उसी जुदाई के दर्द और एक सच्चे वादे को लिखा है। भले ही इस जन्म में दो चाहने वाले अलग हो गए हैं, लेकिन दिल में आज भी यह उम्मीद है कि अगले जन्म में वे हर दीवार तोड़कर फिर से एक हो जाएंगे।

अगर आपने भी कभी किसी से ऐसा सच्चा प्यार किया है जिसकी यादें आज भी आपके दिल में हैं, तो यह कविता आपको बहुत पसंद आएगी। इसे पूरा ज़रूर पढ़ें...!

ーー一💔ー一ー

इस जन्म की लकीरें अधूरी रह गईं,

हम पास तो थे पर किस्मतें जुदा हो गई, 

तुम्हें टूटकर चाहा और खुद ही बिखर गई,

पर इस अधूरेपन को एक वादा दे जाऊंगी,

सुनो, अगले जन्म मैं सिर्फ तुम्हारें लिए आऊंगी...!

一ー一💔ー一ー

इस बार दुनिया की रस्मों ने हाथ बांध दिए,

कुछ मजबूरी के कांटों ने हमारे पाँव बांध दिए,

तुमसे मिलकर भी तुम्हें अपना ना कह सकी,

इस दर्द की तड़प को अपने सीने में दफनाऊगी,

हाँ, अगले जन्म मैं सिर्फ तुम्हारें लिए आऊंगी...!

一ー一💔ー一ー

जो आंसू इस जन्म में पलकों पर ही सूख गए,

जो बाते होंठों तक आकर रुक गए, 

अगले जन्म उन सब बातों को सच करके दिखाऊँगी, 

उन सब का हिसाब उस खुदा से कराऊंगी,

हर बंधन,हर दीवार तोड़कर तुम्हारें पास चली आऊंगी, 

अगले जन्म मैं सिर्फ तुम्हारें लिए आऊंगी...!

一ー一💔ー一ー

इस बार की जुदाई को तुम आखिरी मत समझना,

मेरी रूह के इस सन्नाटे को मेरी बेरुखी मत समझना,

मौत भी मुझे तुमसे जुदा नहीं कर पाएगी,

मैं कफ़न ओढ़कर भी तुम्हारा ही नाम दोहराऊंगी,

तुम इंतजार करना,

अगले जन्म मैं सिर्फ तुम्हारें लिए आऊंगी...!

一ー一●ー一ー

👉 शुक्रिया 👈

आपकी अपनी 🌹 

Ahasas Dayri 📕

मेरी बाकी कविताएँ पढ़ने के लिए [यहाँ क्लिक करें]

कुछ अनकहे सवाल (आपका नजरिया):-

● क्या आपको भी लगता है कि सच्चा प्यार इस जन्म में अधूरा रहकर भी अगले जन्म में पूरा होता है ? 

● क्या दुनिया की रस्में और मजबूरियां वाकई सच्चे प्यार से ज्यादा मजबूत होती हैं ? आपकी क्या राय है ?

● अगले जन्म मैं सिर्फ तुम्हारे लिए आऊंगी क्या आप भी किसी के लिए ऐसा ही इंतजार या वादा महसूस करते हैं ? 🕊️

● क्या कभी किसी से दूर होने के बाद भी उसकी रूह का अहसास आपके पास रहा है ? अपने जज्बात एक शब्द में बयां करें। ✨

● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करें।

लेखिका की कलम से(निष्कर्ष):-

अंत में, यह कविता केवल अधूरे प्रेम की विवशता नहीं, बल्कि उस अटूट विश्वास का प्रतीक है जो सच्चे प्यार को कभी खत्म नहीं होने देता। जीवन की रस्में और मजबूरियाँ भले ही हमें इस जन्म में अलग कर दें, लेकिन दिल में बसा प्रेम हमेशा जीवित रहता है।

यह कविता हमें सिखाती है कि सच्चा प्यार समय और परिस्थितियों की सीमाओं से परे है। 'अगले जन्म में मिलने' की यह उम्मीद ही उस दर्द को जीने का हौसला देती है। मुझे विश्वास है कि आपकी ये भावपूर्ण पंक्तियाँ उन सभी पाठकों के दिलों को छू जाएँगी, जिन्होंने कभी न कभी किसी अपने को खोने का दर्द महसूस किया है। प्रेम की यह अमर भावना ही इस कविता की असली खूबसूरती है।

अगर आप मेरी पुरानी कविता पढ़ना चाहते हैं, तो [यहाँ क्लिक करें]

Post a Comment

2 Comments

शब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌