ーー一💔ー一ー
इस जन्म की लकीरें अधूरी रह गईं,
हम पास तो थे पर किस्मतें जुदा हो गई,
तुम्हें टूटकर चाहा और खुद ही बिखर गई,
पर इस अधूरेपन को एक वादा दे जाऊंगी,
सुनो, अगले जन्म मैं सिर्फ तुम्हारें लिए आऊंगी...!
इस बार दुनिया की रस्मों ने हाथ बांध दिए,
कुछ मजबूरी के कांटों ने हमारे पाँव बांध दिए,
तुमसे मिलकर भी तुम्हें अपना ना कह सकी,
इस दर्द की तड़प को अपने सीने में दफनाऊगी,
हाँ, अगले जन्म मैं सिर्फ तुम्हारें लिए आऊंगी...!
जो आंसू इस जन्म में पलकों पर ही सूख गए,
जो बाते होंठों तक आकर रुक गए,
अगले जन्म उन सब बातों को सच करके दिखाऊँगी,
उन सब का हिसाब उस खुदा से कराऊंगी,
हर बंधन,हर दीवार तोड़कर तुम्हारें पास चली आऊंगी,
अगले जन्म मैं सिर्फ तुम्हारें लिए आऊंगी...!
इस बार की जुदाई को तुम आखिरी मत समझना,
मेरी रूह के इस सन्नाटे को मेरी बेरुखी मत समझना,
मौत भी मुझे तुमसे जुदा नहीं कर पाएगी,
मैं कफ़न ओढ़कर भी तुम्हारा ही नाम दोहराऊंगी,
तुम इंतजार करना,
अगले जन्म मैं सिर्फ तुम्हारें लिए आऊंगी...!
👉 शुक्रिया 👈
आपकी अपनी 🌹
Ahasas Dayri 📕
मेरी बाकी कविताएँ पढ़ने के लिए [यहाँ क्लिक करें]।
कुछ अनकहे सवाल (आपका नजरिया):-
● क्या आपको भी लगता है कि सच्चा प्यार इस जन्म में अधूरा रहकर भी अगले जन्म में पूरा होता है ?
● क्या दुनिया की रस्में और मजबूरियां वाकई सच्चे प्यार से ज्यादा मजबूत होती हैं ? आपकी क्या राय है ?
● अगले जन्म मैं सिर्फ तुम्हारे लिए आऊंगी क्या आप भी किसी के लिए ऐसा ही इंतजार या वादा महसूस करते हैं ? 🕊️
● क्या कभी किसी से दूर होने के बाद भी उसकी रूह का अहसास आपके पास रहा है ? अपने जज्बात एक शब्द में बयां करें। ✨
● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करें।
लेखिका की कलम से(निष्कर्ष):-
अंत में, यह कविता केवल अधूरे प्रेम की विवशता नहीं, बल्कि उस अटूट विश्वास का प्रतीक है जो सच्चे प्यार को कभी खत्म नहीं होने देता। जीवन की रस्में और मजबूरियाँ भले ही हमें इस जन्म में अलग कर दें, लेकिन दिल में बसा प्रेम हमेशा जीवित रहता है।
यह कविता हमें सिखाती है कि सच्चा प्यार समय और परिस्थितियों की सीमाओं से परे है। 'अगले जन्म में मिलने' की यह उम्मीद ही उस दर्द को जीने का हौसला देती है। मुझे विश्वास है कि आपकी ये भावपूर्ण पंक्तियाँ उन सभी पाठकों के दिलों को छू जाएँगी, जिन्होंने कभी न कभी किसी अपने को खोने का दर्द महसूस किया है। प्रेम की यह अमर भावना ही इस कविता की असली खूबसूरती है।
अगर आप मेरी पुरानी कविता पढ़ना चाहते हैं, तो [यहाँ क्लिक करें]।


2 Comments
Lovely heart touching ♥️
ReplyDelete😔
ReplyDeleteशब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌