★ मोहब्बत की वो अनकही कहानी ★
दोस्तों, आज की मेरी यह कविता 'मोहब्बत की वो अनकही कहानी' एक बहुत ही प्यारे और सच्चे प्यार के बारे में है। हम सबकी ज़िंदगी में कोई न कोई ऐसा खास इंसान ज़रूर होता है, जिसके साथ बिताया हर पल सबसे खूबसूरत नज़ारे जैसा लगता है। उसकी बातें, उसकी आदतें और उसका साथ हमारी दुनिया को खुशियों से भर देता है।
इस कविता में मैंने बेहद आसान शब्दों में उसी पुरानी और हसीन मोहब्बत को याद किया है। भले ही आज वक्त बदल चुका है और दूरियाँ आ गई हैं, लेकिन यादों में आज भी वही चेहरा बसा हुआ है। आज भी दिल की हर धड़कन में सिर्फ उसी का नाम रहता है।
अगर आपने भी कभी किसी से ऐसा सच्चा प्यार किया है जिसकी यादें आज भी आपके दिल के पास हैं, तो यह कविता आपको अपनी कहानी जैसी लगेगी। इसे पूरा ज़रूर पढ़ें...!
𝀈𝀈𝀈☺𝀈𝀈𝀈
नजारों में वो सबसे हसीन नजारा था,
किस्सा वो हमारी मोहब्बत का सबसे प्यारा था,
बड़ी दिलचस्प मेरी चाहत की वो कहानी थी,
वो राजा था मेरा, और मैं उसकी रानी थी...!
वो साथ था, तो हर दिन एक नया सवेरा था,
उसकी बातों में छुपा, खुशियों का बसेरा था,
थोड़ा पागल सा था वो, मैं भी उसकी दीवानी थी,
बस उसे ही देखूँ, मैंने तो बस यही ठानी थी...!
मिजाज़ का जिद्दी था, पर दिल का साफ था,
मेरे हर नखरे को सहना, उसका ही इन्साफ था,
प्यार उसका ऐसा, जो रूह तक समाता था,
मेरी हर एक बेचैनी को, वो पल में सुलझाता था...!
वो सबर का दरिया, और मैं थोड़ी सी नादान थी,
वही तो मेरी धड़कन, वही मेरी जान थी,
एक सीधा-साधा सा लड़का, मेरी दुनिया बन गया,
बिखरी हुई इस जिंदगी में, खुबसूरत सा रंग भर गया...!
अब यादों के झरोखे में, वही चेहरा पुराना है,
वो गुजरा हुआ कल जैसे, कोई हसीन ज़माना है,
फासले चाहे जो भी हों, पर वो दिल के पास रहता है,
मेरी हर एक धड़कन में, बस उसका नाम बहता है...!
𝀈𝀈𝀈☺𝀈𝀈𝀈👉 शुक्रिया 👈
आपकी अपनी 🌹
Ahasas Dayri 📕
मेरी बाकी कविताएँ पढ़ने के लिए [यहाँ क्लिक करें]।
कुछ अनकहे सवाल (आपका नजरिया):-
● फासले चाहे जो भी हों, पर वो दिल के पास रहता है— क्या आप भी मानते हैं कि सच्ची मोहब्बत में दूरियाँ मायने नहीं रखतीं ?
● इस कविता की आपकी फेवरेट लाइन कौन सी है ?
● क्या आपको भी अपनी "राजा-रानी" वाली कहानी याद आ गई ?
● आप स्वभाव से कैसे हैं—सबर का दरिया या थोड़े से नादान ?
● क्या आपको लगता है कि दूर होने के बाद भी प्यार दिल में रहता है ?
● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करें।
निष्कर्ष (Conclusion):-
इस कविता का सार यह है कि सच्चा प्रेम समय, दूरी या परिस्थितियों का मोहताज नहीं होता। भले ही जीवन के सफर में फासले बढ़ गए हों, लेकिन वह गहरा जुड़ाव और यादें आज भी दिल की धड़कनों में जीवित रहती हैं। कविता हमें यह अहसास दिलाती है कि जब कोई व्यक्ति हमारे दिल के इतने करीब होता है, तो वह हमारी हर धड़कन का हिस्सा बन जाता है। अंत में, यह कविता इस शाश्वत सत्य को दर्शाती है कि मोहब्बत भले ही अनकही रह जाए, पर उसका प्रभाव जीवन भर एक खूबसूरत याद बनकर हमारे साथ रहता है।
अगर आप मेरी पुरानी कविता पढ़ना चाहते हैं, तो [यहाँ क्लिक करें]।


2 Comments
Beautiful poetry ✨️
ReplyDeleteLovely 😍
ReplyDeleteशब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌