माँ:- ईश्वर का सबसे अनमोल वरदान
माँ शब्द का अर्थ केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की ममता और सुरक्षा का सार है। आज की यह कविता माँ के उसी निस्वार्थ प्रेम और त्याग को समर्पित है।
★ माँ का प्यार ★
धूप में ठंडी छाँव है माँ,
मझधार में सुंदर नाव है माँ,
दुनिया की इस भीड़-भाड़ में,
सबसे प्यारा गाँव है माँ...!
बिना कहे सब सुन लेती है,
सपनों को चुपके से बुन लेती है,
खुद चाहे कितनी भूखी सोए,
बच्चे का निवाला चुन लेती है...!
चोट हमें जब लग जाती है,
पीड़ा उसकी बढ़ जाती है,
लोरी गाकर हमें सुलाने वाली,
खुद सारी रात जगाती है...!
ईश्वर का वरदान है माँ,
घर की ऊँची शान है माँ,
सब रिश्ते झूठे हो सकते हैं,
पर सबसे सच्चा ज्ञान है माँ...!
चरणों में इसके जन्नत सारी,
ममता इसकी सबसे न्यारी,
आशीर्वाद जो माँ का मिल जाए,
हर बाधा जीवन की टल जाए...!
मेरी कलम से:-
कहते हैं कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते थे, इसलिए उन्होंने माँ को बनाया। माँ के चरणों में ही जन्नत है और उसका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उम्मीद है कि माँ पर लिखी यह छोटी सी कविता आपके दिल को छू जाएगी।
🌸 शुक्रिया 🌸
आपकी अपनी 🌹
Ahasas Dayri 📕
● क्या आप भी मानते हैं कि माँ के पास जाते ही सारी थकान मिट जाती है ?
● माँ की वह कौन सी बात है जो आपको सबसे ज्यादा इमोशनल करती है ?
● माँ की सुनाई कोई 'लोरी' या 'कहानी' जो आज भी आपको याद हो ?
● क्या आपको भी लगता है कि दुनिया में माँ से सच्चा कोई और नहीं ?
● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करें।






6 Comments
Mothers always like child ♥️
ReplyDeleteमेरी हर ज़िद और हर नखरे को वो हँसकर सह लेती है,
ReplyDeleteवो भोली सी अम्मी है मेरी, जो मुझसे बिना शर्त प्यार करती है।♥️♥️🥰
Mom ♥️
ReplyDeleteMaa sukoon 😊
ReplyDeletemy world my mummy ❤️
ReplyDeleteLovely 😍 love you mummy 😘
ReplyDeleteशब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌