मैं अपनी हर दुख उसे बताने वाली,
उससे दूर होने का ग़म किसे बताऊँ...!
जो मेरी चुप्पी में भी,
सब पढ़ लेता था,
अब ये छलकती आँखें,
किसे दिखाऊँ...!
वो पास था तो,
कोई डर न था दुनिया का,
उसी के हाथ में तो हाथ था मेरा,
वही एक था जो मुझे,
मुझ से ज्यादा जानता था,
अब खो गया है जो,
वो साथ किसे दिखाऊँ...!
मेरी छोटी सी चोट पर भी,
जो तड़प उठता था,
मेरी एक हँसी के लिए जो,
दुनिया से लड़ता था,
आज रूह ज़ख्मी है,
और वो पास नहीं है,
मैं अपना ये दर्द-ए-आलम,
किसे सुनाऊँ...!
𝀈𝀈𝀈💔𝀈𝀈𝀈बातों ही बातों में जो,
हर बोझ हल्का करता था,
मेरे लिए वो शख्स,
खुद से भी ज्यादा लड़ता था,
अब सन्नाटा है कमरे में,
और यादें हैं उसकी,
मैं ये तन्हाई की रातें अब,
किसके गले लग के बिताऊँ...!
वही मेरा सब कुछ था,
वही मेरी दुनिया थी,
उसके होने से ही,
मेरे जीने की हर वजह थी,
अब इस टूटे हुए,
दिल का हाल किसे सुनाऊँ,
मैं अपनी हर दुख उसे बताने वाली,
उससे दूर होने का गम किसे बताऊ...!
𝀈𝀈𝀈✨️𝀈𝀈𝀈
👉 शुक्रिया 👈
आपकी अपनी 🌹
Ahasas Dayri 📕
मेरी बाकी कविताएँ पढ़ने के लिए [यहाँ क्लिक करें]।
कुछ अनकहे सवाल (आपका नजरिया):-
इस कविता को लिखने के बाद, मेरे मन में पाठकों के लिए कुछ सवाल हैं:-
● क्या आपने कभी किसी ऐसे शख्स को खोया है जो आपकी खामोशी भी पढ़ लेता था ?
● इस कविता की कौन सी लाइन आपके दिल को छू गई ?
● सच्चे साथी के जाने के बाद अकेलेपन से कैसे लड़ें ? अपनी राय दें।
● क्या आपके पास भी कोई ऐसा 'आइना' है जिससे आप सब कुछ शेयर करते हैं ?
● दुख के समय में आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या होती है ?
● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करें।
लेखिका की कलम से (निष्कर्ष):-
मेरा आईना खो गया' केवल एक खोने का अहसास नहीं है, बल्कि उस अनमोल साथ की दास्तान है जिसने हमारे वजूद को संवारा था। जब हमारा सबसे बड़ा सहारा हमसे दूर हो जाता है, तो पीछे छूट जाती हैं केवल वो यादें जो अब बेजान लगने लगी हैं। यह कविता उस पीड़ा और अकेलेपन के सफर का आईना है, जहाँ हम खुद को फिर से तलाशने की कोशिश करते हैं। उम्मीद है कि यह कविता उन सभी के दिलों को छुएगी जिन्होंने कभी न कभी अपने उस 'आईने' को खोया है, जिसने उनकी दुनिया को रोशन किया था। क्या आप भी कभी अपनी खामोशी साझा करने के लिए किसी ऐसे ही आईने की तलाश में रहे हैं ?
अगर आप मेरी पुरानी कविता पढ़ना चाहते हैं, तो [यहाँ क्लिक करें]।


4 Comments
Wow 👌
ReplyDeleteLovely heart touching ♥️♥️
ReplyDeleteAmazing 👏
ReplyDeleteMy jigri yaar my mirror 🪞
ReplyDeleteशब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌