★ एक हसीन पन्ना ★
(दोस्ती से दिल की कहानी)
दोस्तों, जिंदगी के सफर में कई लोग मिलते हैं, कुछ पलभर का साथ निभाकर दूर चले जाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो दिल में हमेशा के लिए घर बना लेते हैं। दोस्ती का रिश्ता इस दुनिया का सबसे अनमोल और खूबसूरत रिश्ता माना जाता है, जिसमें किसी स्वार्थ या दिखावे के लिए कोई जगह नहीं होती। यह कविता उसी अनकहे, सच्चे और दिल के बेहद करीब रिश्ते की एक खूबसूरत दास्तान है। इसमें स्कूल के दिनों की वह मासूम यादें, ट्यूशन के रास्ते की वो मस्तियाँ और साथ बिताए गए वे सुनहरे पल ताज़ा हो जाते हैं, जिन्हें हम कभी भुलाना नहीं चाहते। यह कविता केवल शब्दों का मेल नहीं है, बल्कि उस खास दोस्त के प्रति समर्पण और अगाध प्रेम का प्रतीक है, जो जीवन को पूरी तरह से बदल और महका देती है...!
𝀈𝀈𝀈🫶𝀈𝀈𝀈
एक सहेली है मेरी,बड़ी ही प्यारी,
हंसे तो चेहरे पर रौनक खिल जाए सारी,
गुलाब की पंखुड़ी सी वो कोमल है,
जिसकी सादगी में कोई जादू सा पल है,
मिला करती थी वो स्कूल की उन गलियों में,
सहेलियाँ और भी थीं उसकी,
पर बैठती थी मेरे पीछे ही उन दिनों में...!
𝀈𝀈𝀈👭𝀈𝀈𝀈
धीरे-धीरे बातें हमारी बढ़ने लगीं,
और देखते ही देखते हमारी दोस्ती गहरी होने लगी,
मिलते थे हम अक्सर ही ट्यूशन की उस राह में,
मस्तियों के साये में और बेपरवाह चाह में,
उन दिनों में सबसे ज़्यादा तस्वीरें तेरे साथ होती थीं,
और हमारी हर एक मस्ती बड़ी अनूठी होती थीं,
हाथों में हाथ लिए जब हम चलते थे,
तेरी हँसी पर तो सब रास्ते मगन लगते थे...!
𝀈𝀈𝀈👭𝀈𝀈𝀈
दोस्ती का एहसास अब तुझ संग और गहराता है,
तेरे साथ बिताया हर लम्हा खास नजर आता है,
तू वो खूबसूरत मोड़ है इस दोस्ती की,
कि अब चाहत नहीं मुझे किसी और रास्ते की,
तेरी अपनी ही कुछ ऐसी अनूठी अदाएं हैं,
जो सीधे आकर मेरे दिल को भाती हैं...!
𝀈𝀈𝀈👭𝀈𝀈𝀈
सिर्फ 'मनीषा' नहीं,
अब तो तू मेरी दिल की रानी है,
मेरी इस ज़िंदगी की सबसे हसीन कहानी है,
तू मेरी जिन्दगी की किताब का एक ऐसा पन्ना है,
जो सबसे खूबसूरत और प्यारा सा किस्सा है,
लिखूँ जो उस पन्ने पर,
तो तू आज की हकीकत दास्तान है,
जिसमें अपार परवाह है,
मिलने की आस है,
और ना बिछड़ने की जिद का मान है,
तभी तो तू मेरे लिए सबसे खास है,
जैसी तेरी सूरत है प्यारी,
वैसी ही दिल से साफ तेरी सीरत है,
और क्या ही तारीफ लिखूँ तेरी,
तू सिर्फ मेरी दोस्त नहीं,
इस दोस्ती की सबसे हसीन सफर है,
दोस्त बस एक तू ही खूबसूरत है...!
𝀈𝀈𝀈🫶𝀈𝀈𝀈
"तू वो खूबसूरत मोड़ है इस दोस्ती की,
कि अब कोई दूसरी मोड़ पसंद नहीं आती...!"
👉 शुक्रिया 👈
आपकी अपनी 🌹
Ahasas Dayri 📕
मेरी बाकी कविताएँ पढ़ने के लिए [यहाँ क्लिक करें]।
कुछ अनकहे सवाल (आपका नजरिया):-
दोस्ती की इस कविता को लिखने के बाद, मेरे मन में पाठकों के लिए कुछ सवाल हैं:-
● क्या आपको भी स्कूल या कॉलेज के दिनों की कोई ऐसी खास दोस्त याद है, जिसके साथ आपकी सबसे ज़्यादा तस्वीरें और यादें जुड़ी थीं ?
● कविता की कौन सी लाइन पढ़कर आपको सबसे पहले अपने किसी पक्के दोस्त की याद आ गई ?
● क्या आपकी ज़िंदगी में भी कोई खास दोस्त है, जिसके बिना आपकी दुनिया अधूरी लगती है ?
● क्या समय बीतने और बड़े होने के बाद भी बचपन या स्कूल की दोस्ती वैसी की वैसी बनी रहती है ? आपके क्या अनुभव हैं?
● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करें।
लेखिका की कलम से (निष्कर्ष):-
इस कविता के अंत में यही महसूस होता है कि सच्ची दोस्ती समय और दूरियों की मोहताज नहीं होती। स्कूल की उन पुरानी गलियों से शुरू हुआ यह सफर आज दिल की गहराइयों तक पहुँच चुका है। 'मनीषा' जैसी खास दोस्त का जीवन में होना इस बात का प्रमाण है कि भगवान हर किसी को कोई ऐसा शख्स जरूर देता है, जिसके सामने हम बिना किसी झिझक के अपने दिल की बात कह सकें।
यह कविता हमें यह सिखाती है कि जीवन की हर उलझन में यदि एक सच्चा और परवाह करने वाला दोस्त साथ हो, तो हर रास्ता आसान लगने लगता है। दोस्त का चेहरा, उसकी सादगी और उसकी प्यारी सीरत ही हमारी असली पूंजी होती है। अंततः यही कहा जा सकता है कि यह दोस्ती इस जिंदगी की सबसे हसीन किताब का वह पन्ना है, जिसे न तो कभी पलटा जा सकता है और न ही कभी भुलाया जा सकता है।
अगर आप मेरी पुरानी कविता पढ़ना चाहते हैं, तो [यहाँ क्लिक करें]।


2 Comments
kuch poetry's sidhe heart ko chhu lete hai ❤️
ReplyDeleteFriendship is always special 🫶🏻
ReplyDeleteशब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌