__________________________ इजहार

इजहार

 ★ इजहार ★

दोस्तों, आज की मेरी यह कविता 'इज़हार' उस खूबसूरत अहसास को समर्पित है, जब प्यार की पहली दस्तक हमारे जीवन में एक नई चमक लेकर आती है। कभी-कभी किसी से गहरा लगाव हो जाने पर, आसपास की दुनिया बिल्कुल बदल सी जाती है—हवा में एक अलग खुशबू होती है, खामोशियां भी बातें करने लगती हैं और दिल की धड़कनें किसी नए गीत की तरह बजने लगती हैं। यह कविता उन नाजुक पलों का वर्णन है, जहाँ इंसान को न तो तन्हाई का डर रहता है और न ही दुनिया की परवाह। यह उस बदलाव की कहानी है, जहाँ सब कुछ पहले से अधिक खुशनुमा और जादुई महसूस होने लगता है। उम्मीद है, यह कविता उन भावनाओं को शब्दों में पिरो पाएगी, जिन्हें हम अक्सर महसूस तो करते हैं, पर कहने से कतराते हैं...!

~~~~🥀~~~~

नजरों में अब नई चमक है,

हवाओं में घुली एक महक है,

जो कल तक था बस एक आम सा लम्हा,

आज उसमें मोहब्बत की खनक है...!

~~~~🌹~~~~

खामोशियां अब बातें करने लगी हैं,

तन्हाइयां यादों से भरने लगी हैं,

आईने में खुद को देख मुस्कुराती हूँ,

हसरतें अब हदें पार करने लगी हैं...!

~~~~🌹~~~~

तुम्हारी तरफ हर रास्ता मुड़ रहा है,

ये कच्चा धागा अब पक्का जुड़ रहा है,

जमीन पर कदम अब ठहरते नहीं मेरे,

लगता है परिंदा कोई आसमां में उड़ रहा है..!

~~~~🌹~~~~

धड़कनों में जैसे कोई शोर मच रही है,

उस प्यारे से लड़के से, मेरा हर पल गुलज़ार हो रही है,

नींद आंखों से जरा रूठी हुई है,

हाँ, सच है कि मुझे मोहब्बत हो रही है...!

~~~~🥀~~~~

👉 शुक्रिया 👈

आपकी अपनी 🌹 

Ahasas Dayri 📕

मेरी बाकी कविताएँ पढ़ने के लिए [यहाँ क्लिक करें]

कुछ अनकहे सवाल (आपका नजरिया):-

इस कविता को लिखने के बाद, मेरे मन में कुछ सवाल हैं:-

● क्या आपको भी कभी ऐसा महसूस हुआ है ?

● प्यार होने पर सबसे पहला बदलाव क्या महसूस होता है ? कमेंट में बताएं।

● क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि 'खामोशियां' भी बातें करने लगी हों ?

● प्यार एक शब्द है या एक एहसास ? आप क्या सोचते हैं ?

● क्या कभी किसी के ख्यालों में आपको भी नींद आना बंद हुआ है ?

● इस कविता के लिए आपका एक शब्द क्या होगा ?

● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करें।

निष्कर्ष (Conclusion):-

इस कविता का निष्कर्ष यह है कि प्यार कोई केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक गहरा अहसास है जो इंसान की पूरी दुनिया बदल देता है। इसमें इस खुशी का वर्णन है कि जब आप किसी के प्यार में होते हैं, तो हर पल में एक नई चमक और उत्साह होता है। अंततः, यह कविता स्पष्ट करती है कि यह मीठा सा अहसास हमें एक ऐसी खुशी से भर देता है, जहाँ न नींद की परवाह रहती है और न ही तन्हाई का डर, क्योंकि अब दिल का हर कोना उस प्यार से महकने लगा है। उम्मीद है कि यह कविता आपके दिल के उन जज्बातों को छू पाएगी, जो पहली बार प्यार का अहसास होने पर महसूस होते हैं।

अगर आप मेरी पुरानी कविता पढ़ना चाहते हैं, तो [यहाँ क्लिक करें]

Post a Comment

1 Comments

शब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌