★ अधूरा सफर ★
( एक अधूरी दोस्ती के नाम )
दोस्तों, आज की मेरी यह कविता 'अधूरा सफर' स्कूल के दिनों की उस सच्ची दोस्ती के नाम है, जो वक्त के साथ कहीं पीछे छूट गई है। हम सब की जिंदगी में एक ऐसा दोस्त ज़रूर होता है जिसके साथ हमने सालों बिताए होते हैं, लेकिन आज जब ज़िंदगी बदल गई है, तो बात करने के लिए सिर्फ एक "I am busy" का मैसेज ही मिलता है।
इस कविता में मैंने उसी सहेली के खो जाने का दर्द और पुरानी यादों को आसान शब्दों में लिखने की कोशिश की है। यह कविता हमसे पूछती है कि क्या सच में लोग अपनी नई ज़िंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि पुरानी दोस्ती के लिए दो मिनट का समय भी नहीं निकाल पाते ?
अगर आपने भी कभी अपनी जिंदगी में किसी पक्के दोस्त को खोया है, तो यह कविता सीधे आपके दिल को छू लेगी। इसे पूरा ज़रूर पढ़ें और अपनी यादों को एक बार फिर जिएं...!
𝀈𝀈𝀈👭𝀈𝀈𝀈
सुनो मेरी सबसे प्यारी सहेली,
आज बहुत दिनों बाद,
पुरानी गैलरी देख रही थी,
हमारी वो स्कूल वाली फोटो मिली,
जिसमें हम दोनों ने एक-दूसरे का,
हाथ कसकर पकड़ा हुआ था,
उस वक्त लगा था कि,
ये हाथ कभी नहीं छूटेगा...!
पर देखो, 12 साल का वो सफर,
आज एक "I am busy" के,
मैसेज पर सिमट गया है,
मुझे पता है तेरी दुनिया बड़ी हो गई है,
नए लोग हैं, नई जिम्मेदारियां हैं,
वो सहेली जो तेरी सांसों की,
आहट से तेरी मूड पहचान लेती थी,
हम तो हर बात शेयर करते थे न,
आज मेरे पास बातें तो बहुत हैं,
पर शायद अब तेरे पास,
उसे सुनने वाला वो 'पुराना दिल' नहीं रहा...!
आज तुझे मेरी हाल पूछने के लिए,
भी वक्त निकालना पड़ता है,
ऐसा लगता है जैसे,
मैं आज भी उसी पुरानी बेंच पर,
तेरी इंतज़ार कर रही हूँ,
और तुम बहुत आगे निकल गई हो,
शिकायत नहीं है तुझसे,
बस एक कसक है,
कि मैं आज भी वही,
पुरानी बातें दोहराती हूँ,
तेरी एक 'Hi' के इंतज़ार में,
मैं अपना पूरा दिन बिताती हूँ...!
अब पहले जैसी बात नहीं,
अब वो अपनापन मर गया है,
शायद मेरे हिस्से का प्यार,
किसी और महफ़िल में उतर गया है,
दुख तो ये है कि तू अपनी ही,
सबसे पुरानी सहेली से दूर हो गई,
मुझमें अब शिकायत नहीं,
बस एक गहरी सी ख़ामोशी है,
हमने ही तो बनाया था,
अपनी यादों का रास्ता,
बारह सालों की वो बातें,
वो खिलखिलाती हंसी,
तू सिर्फ सहेली नहीं,
मेरी रूह में थी बसी...!
मेरी हर बात सबसे पहले,
तुझे ही बताती थी,
वो मेरी और तेरी,
एक प्यारी सी कहानी थी,
बिना कहे मेरा चेहरा तू,
पढ़ लिया करती थी,
मेरी हर मुश्किल से तू,
अकेले लड़ लिया करती थी,
पर अब वक्त ने ऐसा मोड़ लिया है,
शायद जिम्मेदारियों ने तुझे,
हर तरफ से घेर लिया है,
तू बिजी है इतनी कि,
अब हाल भी नहीं पूछती,
मेरी खामोशी अब तुझे,
पहले की तरह नहीं चुभती...!
वो घंटों का फोन,
वो बेमतलब की बातें,
अब बस याद बन कर रह गईं वो बातें,
अब पहले जैसी बात हमारे बीच नहीं रही,
शायद तू अब पहले वाली,
मेरी दोस्त नहीं रही,
भीड़ में होकर भी तू कहीं खो गई है,
हमारी दोस्ती अब कितनी,
चुपचाप सी हो गई है,
दुआ है कि तुझे फिर से,
वो पुरानी वक्त याद आए,
खुश रहना अपनी नई दुनिया में,
तेरी वही पुरानी दोस्त आशु...!
👉 शुक्रिया 👈
आपकी अपनी 🌹
Ahasas Dayri 📕
अगर आप मेरी पुरानी कविता पढ़ना चाहते हैं, तो [यहाँ क्लिक करें]।
कुछ अनकहे सवाल (आपका नजरिया):-
दोस्ती की इस कविता को लिखने के बाद, मेरे मन में कुछ सवाल हैं:-
● क्या नई जिम्मेदारियां और नये लोग पुराने दोस्तों की जगह ले लेते हैं ?
● क्या सच में कोई इतना बिजी हो सकता है कि 12 साल पुरानी दोस्ती के लिए 2 मिनट का वक्त ना मिले ?
● जब आपकी सबसे पक्की दोस्त आपकी खामोशी पढ़ना बंद कर दे, तो क्या उस रिश्ते को खींचना चाहिए या उसे वहीं छोड़ देना चाहिए ?
● नीचे कमेंट में अपने उस 'बिजी' दोस्त को टैग करें या अपनी एहसास साझा करें ?
मेरी बाकी कविताएँ पढ़ने के लिए [यहाँ क्लिक करें]।
लेखिका की कलम से (निष्कर्ष):-
'अधूरा सफर' कविता केवल एक दोस्त की बिछड़ने की दास्तान नहीं है, बल्कि यह उन बदलावों का एक आईना है जिन्हें हम अनचाहे ही स्वीकार कर लेते हैं। जीवन के भागदौड़ भरे सफर में अक्सर जिम्मेदारियाँ और नई प्राथमिकताएं हमारे पुराने रिश्तों के बीच एक दीवार खड़ी कर देती हैं। यह कविता हमें इस अहसास से रूबरू कराती है कि समय के साथ लोगों का बदलना तो स्वाभाविक है, लेकिन दिल में दबी वो पुरानी यादें आज भी उतनी ही जीवंत हैं। अंततः, यह कविता हमें सिखाती है कि किसी से शिकायत करने या किसी को दोष देने के बजाय, उन खूबसूरत लम्हों को संजोकर रखना ही सच्ची परिपक्वता है। भले ही आज हम 'बिजी' होने के बहाने अपनों से दूर हो गए हों, पर दिल का वह कोना जहाँ वे यादें महफूज हैं, आज भी उनकी खैरियत और उनकी खुशी की दुआ करता है। क्योंकि दोस्ती वो नहीं जो सिर्फ साथ चलने में हो, दोस्ती तो वो है जो फासलों के बावजूद भी दिल में हमेशा बरकरार रहे।


1 Comments
Heart touching do dosto ki beautiful but sad moments.bahut hi sundar likha gya hai feeling ko 🙏
ReplyDeleteशब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌