★ बारिश आई ★
दोस्तों, आज की मेरी यह कविता 'बारिश आई' प्रकृति के उस उत्सव को समर्पित है, जिसका हम सभी साल भर बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। बारिश सिर्फ आसमान से गिरती बूंदें नहीं, बल्कि यह धरती के लिए एक नई उम्मीद और हमारे लिए बचपन की यादों का एक झरोखा है। जब पहली बारिश की बूंदें तपी हुई मिट्टी को छूती हैं, तो जो सौंधी खुशबू हवा में घुलती है, वह मन को एक अद्भुत सुकून देती है। यह कविता बारिश के उस जादुई अहसास को शब्दों में पिरोने की एक कोशिश है, जहाँ ठंडी हवाएँ, इंद्रधनुष के रंग और मिट्टी की सोंधी महक मिलकर जीवन को फिर से हरा-भरा कर देते हैं...!
𝀈𝀈𝀈💦𝀈𝀈𝀈
हवाओं की ठंडी लहरे बह रही है,
लगता है बारिश आने वाली है,
ओह! लो आ गई बारिश ,
बारिश आई देखो बारिश आई,
बरसात की पहली बूंदे संग ले आई,
बारिश आई देखो बारिश आई...!
𝀈𝀈𝀈💦𝀈𝀈𝀈
𝀈𝀈𝀈💦𝀈𝀈𝀈
सुनहरी बादलों की छांव को देखो,
पेड़ों की पत्तों की नाच को देखो,
ठंडी हवाओं में मधुर सनसनाहट को सुनो,
ऊंचे ऊंचे पेड़ों की हरी-भरी खूबसूरती को देखो,
लोगों के दिल बारिश में खो जाते हैं,
सुख शांति बिखर जाती हैं,
बारिश आई देखो बारिश आई...!
𝀈𝀈𝀈💦𝀈𝀈𝀈
𝀈𝀈𝀈💦𝀈𝀈𝀈
इंद्रधनुष की सुंदर रंगों को देखो,
टपक रहा था पानी हर बूंद नाच रही थी,
मिट्टी अपनी खुशबू चारों तरफ फैला रही थी,
किसान की खुशी उसके चेहरे पर अब झलक रही थी,
बारिश आई तेज बारिश आई,
अपने साथ खुशियों की बरसात लाई,
बारिश आई देखो बारिश आई...!
𝀈𝀈𝀈💦𝀈𝀈𝀈
𝀈𝀈𝀈🌿𝀈𝀈𝀈
👉शुक्रिया 👈
आपकी अपनी 🌹
Ahasas Dayri 📕
मेरी बाकी कविताएँ पढ़ने के लिए [यहाँ क्लिक करें]।
कुछ अनकहे सवाल (आपका नजरिया):-
इस बाल कविता को लिखने के बाद, मेरे मन में पाठकों के लिए कुछ सवाल हैं:-
● क्या आपको भी मिट्टी की वह पहली सोंधी खुशबू पसंद है ?
● बारिश में आपको क्या देखना ज्यादा अच्छा लगता है—पेड़ों का नाचना या इंद्रधनुष ?
● क्या बारिश देखकर आपको कागज़ की कश्ती (नाव) याद आती है ?
● बारिश के मौसम में आपका सबसे पसंदीदा पकवान कौन सा है ?
● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करें।
निष्कर्ष (Conclusion):-
इस कविता के माध्यम से मैंने बारिश से जुड़ी उन्हीं छोटी-छोटी खुशियों को सहेजने का प्रयास किया है, जो शायद भागदौड़ भरी जिंदगी में हम कहीं पीछे छोड़ आए हैं। 'बारिश आई' का संदेश केवल मौसम का आनंद लेना नहीं, बल्कि उन पलों को महसूस करना है जो हमें प्रकृति के करीब ले जाते हैं और हमारी आत्मा को शांति से भर देते हैं। उम्मीद है कि यह कविता आपके चेहरे पर एक मुस्कान लाएगी और आपको भी बारिश की उन यादों में ले जाएगी, जहाँ कागज की नाव और मिट्टी में खेलने का सुख सबसे बड़ा होता था।





2 Comments
Lovely poerty
ReplyDeleteI love rain barish lover
ReplyDeleteशब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌