🌧️ रिमझिम बारिश 🌧️
दोस्तों, बारिश का नाम सुनते ही सबसे पहले जिस चीज़ की याद आती है, वह है बच्चों की वो प्यारी-सी मासूमियत और उनका उत्साह। बारिश में छप-छप करना, कागज की रंग-बिरंगी नाव बनाना और मिट्टी की सोंधी खुशबू में दोस्तों के साथ खेलना—बचपन का यही तो असली मजा है। आज की यह कविता 'रिमझिम बारिश' उन्हीं नन्हें-मुन्नों के लिए है, जो बादलों के गरजने पर भी डरते नहीं, बल्कि खुशी से झूम उठते हैं। आइए, इस कविता के जरिए फिर से उस बचपन की दुनिया में चलते हैं, जहाँ बारिश का मतलब सिर्फ भीगना नहीं, बल्कि ढेर सारी मस्ती और नई यादें बनाना है...!
रिमझिम रिमझिम बारिश आई,
ठंडी ठंडी हवा है लाई,
देखो छत पर लताएँ खड़ी हैं,
देखो कितनी हरी भरी है...!
一ー一🌧一ー一
टप टप टप पानी बरसे,
झूम रहे सब घर के परदे,
नन्हें फूल अब भीग रहे है,
पत्तों के पीछे छिप रहे हैं...!
一ー一🌧一ー一
हरे पत्ते ने किया है स्नान,
झूम रहे सब होकर मगन,
गुलाबी कलिया खिलखिला रहीं हैं,
मिट्टी की खुशबू महकने लगी है...!
一ー一🌧一ー一
मस्ती का है देखों मौसम,
चलो निकालो कागज की नाव,
बारिश का हम लुफ्त उठाए,
मम्मी चाय पकोड़े मिल जाए अभी,
मजा आ जायेगा हम सबको तभी...!🤗
一ー一🌧一ー一
👉 शुक्रिया 👈
आपकी अपनी 🌹
Ahasas Dayri 📕
मेरी बाकी कविताएँ पढ़ने के लिए [यहाँ क्लिक करें]।
कुछ अनकहे सवाल (आपका नजरिया):-
इस बाल कविता को लिखने के बाद, मेरे मन में पाठकों के लिए कुछ सवाल हैं:-
● आपको बारिश का मौसम कैसा लगता है ?
● बारिश में आपको चाय-पकोड़े पसंद हैं या कुछ और ?
● क्या आपने भी बचपन में कागज़ की नाव चलाई है ?
● आपको इस कविता की कौन सी लाइन सबसे अच्छी लगी ?
● इस सुहाने मौसम के लिए एक प्यारा सा इमोजी (जैसे: 🌧️, ☕, ⛵) कमेंट करें।
निष्कर्ष (Conclusion):-
बारिश का मौसम अपने साथ केवल खुशहाली और राहत लेकर नहीं आता, बल्कि यह हमें प्रकृति के करीब भी लाता है। जैसे इस कविता में हमने बारिश की खूबसूरती और उसके साथ जुड़ी छोटी-छोटी खुशियों को बयां किया है, वैसे ही जीवन में भी खुशियाँ अक्सर छोटी-छोटी चीजों में ही छिपी होती हैं—जैसे एक प्याली चाय, अपनों का साथ और बारिश की रिमझिम बूंदें। उम्मीद है कि यह कविता आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान लाएगी और आपको भी अपने बचपन के उन खूबसूरत पलों की याद दिलाएगी।






3 Comments
I love rain 🌧
ReplyDeleteRain my favorite 🌧
ReplyDeleteAaj mere shahr me barish hua
ReplyDeleteशब्दों में ढालिए अपने खयालात,
हम सुनने को बेताब हैं। ✍️📖
दिल से दिल तक पहुँचे जो अहसास,
वही तो सबसे खास हैं। 🤗💖
अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास शेयर कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌